ABOUT US



श्री हरनारायण कन्या जूनियर हाई स्कूल पिनाहट की स्थापना सन 1962 में पंडित भूदेव शर्मा द्वारा की गई सन 1982 में विद्यालय को हाईस्कूल स्तर की मान्यता प्राप्त हुई विद्यालय प्रारंभ से ही अनुदानित है तथा तहसील बाह में एकमात्र कन्या विद्यालय है विद्यालय की चारों तरफ से पक्की चारदीवारी है 2007 में विद्यालय में 2 कमरों का निर्माण कार्य कराया गया तथा वर्ष 2020 में विद्यालय 4 कमरों का निर्माण तथा गेट का निर्माण कराया गया विद्यालय के सभी कमरों में पंखे तथा बालिकाओं के लिए शुद्ध पेयजल तथा अलग शौचालयों की व्यवस्था है विद्यालय के पास निजी खेल मैदान है कमरों में सी.सी.टी.वी. कैमरों की व्यवस्था है विद्यालय सन 1962 से विवाद रहित प्रबंध समिति द्वारा संचालित है तथा प्रबंध समिति द्वारा निरंतर विद्यालय का विकास कार्य कराया जाता है अध्ययन के क्षेत्र में हाईस्कूल का परीक्षा फल उत्तम तथा उत्कृष्ट रहा है विद्यालय शिक्षा विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम की ओर अग्रसर है एवं विद्यालय के छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाता है